पत्नी से झगड़े के बाद दो बच्चों की हत्या कर करली आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के शामली में शनिवार सुबह झिंझाना थानाक्षेत्र में व्यक्ति ने पहले दोनों मासूम बच्चों को मौत की नींद सुला दिया और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार झिंझाना क्षेत्र में एक बाग में नलकूप पर दो मासूम बच्चों की हत्या कर पिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक मजदूरी करता था और कुड़ाना गांव का रहने वाला था। बताया गया कि 29 नवंबर को वह पत्नी से झगड़े के बाद बच्चों को लेकर घर से निकल गया था।

एएसपी समेत पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। कुड़ाना गांव निवासी (38) सवित पुत्र राजवीर मजदूरी करता था। उसकी शादी करीब 8 वर्ष पूर्व छपरौली की रहने रहने वाली युवती से हुई थी, जिसके बाद पत्नी ने एक पुत्र लक्ष्य व पुत्री लक्षी को जन्म दिया।


घरेलू कलह में उठाया कदम
बताया गया कि 29 नवंबर सवित का पत्नी से झगड़ा हो गया था, जिसके बाद वह सात वर्षीय पुत्र और करीब पांच वर्षीय पुत्री को लेकर घर से निकल गया था। पड़ोसियों ने बताया कि अगले दिन उसकी पत्नी भी अपने मायके चली गई थी।

शनिवार को झिंझाना क्षेत्र के एक बाग में नलकूप में सवित का शव फांसी पर लटका मिला, जबकि दोनों बच्चों के शव भी पास ही पड़े थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। माना जा रहा है कि सवित ने गला दबाकर पहले दोनों बच्चों की हत्या की और फिर खुद भी फांसी लगा ली।

बताया गया कि मौके से कोई सुसाइड नोट भी मिला है, जिससे पुलिस ने उनकी एएसपी ओपी सिंह ने भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here