कोरोना: देश में 20,044 नए मरीज मिले, 56 मरीजों की मौत भी हुई

भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 20,044 नए मामले सामने आए और 56 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,37,30,071 हो गई है। इनमें से 5,25,660 मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,40,760 हो गई है। एक दिन पहले देश में 20,038 नए मामले सामने आए थे। देश में तीन दिनों से दैनिक मामलों की संख्या 20,000 से पार रह रही है।

बीते दिन ठीक हुए 18,000 से अधिक मरीज

कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 18,301 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,30,63,651 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है।कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 4,17,895 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 86.90 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

ये हैं चार सर्वाधिक प्रभावित राज्य

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 80,14,823 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,48,015 लोगों की मौत हुई है।दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में मंगलवार तक 66,81,317 ​लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 70,186 मरीजों की मौत हुई है।35,13,121 मामलों और 38,029 मौतों के साथ तमिलनाडु और 39,84,002 मामलों और 40,085 मौतों के साथ कर्नाटक और अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

इन राज्यों में दर्ज हो रहे सबसे ज्यादा मामले

देश के दैनिक मामलों में उछाल महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल में संक्रमण में वृद्धि के कारण देखा जा रहा है।महाराष्ट्र में एक दिन की गिरावट के बाद मामलों में उछाल देखा जा रहा है और बीते दिन यहां 2,371 नए मामले सामने आए।इसी तरह तमिलनाडु में बीते दिन 2,312 नए मामले पकड़ में आए, वहीं केरल में मंगलवार को 3,545 नए लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। कर्नाटक में 977 नए मामले सामने आए।

वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 1,99,71,61,438 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 22,93,627 खुराकें लगाई गईं। देश में 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों और वयस्कों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here