मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, गुजरात में उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान, 10 नवंबर को नतीजे

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, गुजरात आदि राज्यों में उपचुनावों के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन राज्यों में 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। चुनाव ने मंगलवार को बताया मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों की 54 विधानसभा सीटों के लिए 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे तो बिहार में वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट के लिए 7 नवंबर को वोटिंग होगी।

चुनाव आयोग ने कहा कि बिहार के एक लोकसभा सीट के अलावा मणिपुर में दो विधानसभा सीटों के लिए भी वोट 7 नवंबर को डाले जाएंगे। छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, नागालैंड, ओडिशा, तेलंगाना और यूपी में 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 10 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे। हालांकि, चुनाव आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु, और पश्चिम बंगाल में उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान नहीं किया है। इन राज्यों के मुख्य सचिवों और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने चुनाव कराने में कुछ दिक्कतों की बात कही थी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here