एनसीआर में दिल्ली सबसे ज्यादा प्रदूषित, आज बारिश के आसार

मौसमी बदलाव के बाद दिल्ली की हवा फिर से गंभीर हो गई है। रविवार को एनसीआर में दिल्ली सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 400 के करीब दर्ज किया गया जो बेहद खराब है। शनिवार के मुकाबले वायु गुणवत्ता सूचकांक सात अंक ज्यादा है। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान का पूर्वानुमान है कि आज हवा की गति 4-16 किमी प्रति घंटे रह सकती है। सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम सर्द होने के कारण प्रदूषण के कण वातावरण में फैल नहीं पाए। दिन में हल्की धूप जरूर खिली, लेकिन शाम ढलते हल्की ठंड ने प्रदूषण के स्तर को बढ़ा दिया। उम्मीद की जा रही है सोमवार को मौसम में बदलाव के बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इससे प्रदूषण में गिरावट हो सकती है। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक, रविवार को दिल्ली में मुख्य सतही हवा 08-04 किमी प्रति घंटे की गति से दक्षिण पूर्व व पूर्व दिशा से चली।

सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहे। साथ ही धुंध से मौसम कुछ सर्द हुआ। मौसम में ठंडक के कारण स्थानीय प्रदूषण के कण आसमान में फैल नहीं पाए जिस कारण स्थिति खराब हुई। वहीं सोमवार को प्रमुख सतही हवाएं पूर्वोत्तर दिशा से आने की संभावना है। हवा की गति 4-16 किमी प्रति घंटे रह सकती है। सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 

बारिश के कारण तापमान में गिरावट के साथ प्रदूषण स्तर में सुधार की उम्मीद है। संस्थान के मुताबिक रविवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही। सोमवार को भी स्थिति में ज्यादा सुधार की संभावना नहीं है। आशंका की जा रही है कि दिल्ली में अलग छह दिनों तक प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में रहने की आशंका है।

 आधी दिल्ली में गंभीर हुआ प्रदूषण स्तर 
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण स्तर के साथ लगभग आधे केंद्रों पर एक्यूआई गंभीर श्रेणी में रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक आईटीओ पर 410, मंदिर मार्ग पर 407, पंजाबी बाग पर 442, नार्थ कैंपस में 419, नेहरू नगर में 430, पटपड़गंज में 436, अशोक विहार में 448, सोनिया विहार में 440, जहांगीरपुरी में 459, रोहिणी में 434, विवेक विहार में 450, ओखला में 410, वजीरपुर में 469, बवाना में 441, मुंडका में 435, आनंद विहार में 433 और बुराड़ी में 410 एक्यूआई दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here