त्वरित टिप्पणी
अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य में चुनावी सभा में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जानलेवा हमले से बाल बाल बच गए, इससे संसार के लोकतंत्र समर्थक करोडों लोगों ने राहत, सन्तोष की सांस ली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री ट्रंप पर हमले की कड़ी निन्दा की और कहा- राजनीति में व लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। यह भारत के लोगों की भावना की अभिव्यक्ति है।
ट्रंप की हत्या की साजिश एक अंतराष्ट्रीय षडयंत्र का हिस्सा है, जांच निष्पक्ष हुई तो यह वास्तविकता सामने आ जाएगी।
जॉर्ज सोरोस, इस्लामिक कट्टरपंथी विश्व में लोकतंत्र की जड़ें खोखली करने की मुहिम धीरे-धीरे किन्तु मजबूती से चल रहा है। ब्रिटेन, फ्रांस के चुनाव परिणाम इसका संकेत देते हैं। जहां बैलेट काम नहीं करेगा, वहीं बुलेट चलेगा।
ट्रंप पर फायरिंग लोकतंत्र पर सीधा हमला है। दुनिया के लोकतंत्र वादियों को एकजुट होना होगा। यह खतरा तो भारत में भी है। सावधान!
गोविन्द वर्मा
संपादक ‘देहात’