सीबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 का परिणाम जारी, 48.68% छात्र हुए पास


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 5 अगस्त को 10वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में 48.68 प्रतिशत विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाकर देखा जा सकता है। बोर्ड ने बताया कि रिजल्ट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 8 अगस्त से शुरू होगी।

इस बार कुल 1,43,648 छात्रों ने सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,38,898 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 67,620 परीक्षार्थी पास हुए हैं। कुल मिलाकर पास प्रतिशत 48.68 रहा है। लड़कियों का परिणाम लड़कों की तुलना में बेहतर रहा—जहां छात्राओं का पास प्रतिशत 51.04% रहा, वहीं छात्रों का 47.41%। इस तरह लड़कियों का परिणाम लड़कों से 3.63 प्रतिशत अधिक रहा।

ऐसे करें परिणाम चेक

  • सबसे पहले results.cbse.nic.in पर जाएं।
  • 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड नंबर दर्ज कर सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड प्रदर्शित हो जाएगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट किया जा सकता है।

छात्र सीधे डाउनलोड लिंक पर क्लिक कर भी अपना परिणाम देख सकते हैं और स्कोरकार्ड सेव कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here