एकता कपूर सुपरनैचरल शोज और फिल्मों से लोगों को कई बार डरा चुकी हैं। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। यह एक वायरल वीडियो है, जिसे झारखंड का बताया जा रहा है। इस वीडियो में सड़क पर एक अजीब सा प्राणी चलता दिखाई दे रहा है, जिसे लोग एलियन, भूत या जॉम्बी कह रहे हैं। एकता ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, जो लोग अकेले सोते हैं उनके लिए ये काफी डरावना है।
लोगों ने कहा- जॉम्बी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंधेरी सड़क पर बाइकर्स हैं। बाइक की रोशनी में एक आकृति चलती दिखती है। यह क्रिएचर एक बार पलटकर भी देखता है। इसे लोग एलियन, भूत या जॉम्बी कह रहे हैं। एकता कपूर ने भी यह वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, जो लोग अकेले सोते हैं उनके लिए यह बहुत डरावना हो सकता है। एकता के पोस्ट पर कुछ लोगों ने लिखा है कि वे डर गए। वहीं कई लोग इसे कैमरा ट्रिक बताकर मजाक उड़ा रहे हैं। ये वायरल वीडियो झारखंड के हजारीबाग का बताया जा रहा है। ज्यादातर लोग इसे कैमरा का स्पेशल इफेक्ट और वीडियो बनाने वाले की शरारत बता रहे हैं।