रूस के स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 14 लोगों की मौत, 21 घायल

रूस के एक स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। गोलीबारी में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 घायल हो गए। मृतकों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। रूस के गृह मंत्री ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।

समाचार एजेंसी रायटर्स ने बताया कि घटना इजेवस्क इलाके के एक स्कूल की है। जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात बंदूकधारी शख्स स्कूल में घुसा और अचानक गोलीबारी कर दी। बंदूकधारी ने सिक्योरिटी गार्ड की भी हत्या कर दी है। गोलीबारी की वारदात को अंजाम देने के बाद बंदूकधारी ने खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी। हमलावर की लाश को बरामद कर लिया गया है।

मृतकों में 5 बच्चे, 2 टीचर शामिल

रूस की जांच समिति ने कहा कि हमलावर ने आत्महत्या करने से पहले नौ लोगों की हत्या की। मृतकों में पांच बच्चे, दो शिक्षक और दो सिक्योरिटी गार्ड शामिल हैं।

घटना की जांच में जुटी पुलिस

गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। वारदात को अंजाम देने की वजह का पता नहीं चल सका है। साथ ही हमलावर की भी पहचान नहीं हो सकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here