लीबिया में बंधक बनाए गए 7 भारतीय छूटे, 14 सितंबर को आतंकवादियों ने किया था अगवा

त्रिपोली। उत्तर अफ्रीकी देश लीबिया में अगवा किए गए त्रिपोली सात भारतीयों को रिहा कर दिया गया है। इन सभी को 14 सितंबर को आतंकवादियों ने अगवा कर लिया था। भारतीय विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास इन 7 भारतीयों के अपहरण की खबर के बाद से लगातार उन्हें रिहा करने की प्रयास कर रहे थे। इन सभी सातों भारतीयों की रिहाई की सूचना रविवार को ट्यूनीशिया में भारतीय राजदूत ने दी। ये सभी लोग आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात, उत्तर प्रदेश के हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here