वर्ष 2021 के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। सोमवार को नोबेल कमेटी के महासचिव थॉमस पर्लमैन (Thomas Perlmann) ने इसका ऐलान करते हुए बताया कि मेडिसिन के नोबेल पुरस्कार अमेरिका के David Julius और Ardem Patapoutian को संयुक्त रूप से यह पुरस्कार दिया गया है। यह सम्मान उन्हें तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स की खोज के लिए दिया गया है। ये पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है और इसकी शुरुआत 1901 की गई थी। ये शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जानेवाला दुनिया का सर्वोच्च पुरस्कार है।