फ्रांस के राष्ट्रपति को लेकर जाकिर नाइक का भड़काऊ भाषण, कहा-अल्लाह के बंदे को गाली देने वालों को दर्दनाक सजा मिलेगी

इस्लाम पर ​विवादित टिप्पणी को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का दुनियाभर के इस्लामिक देशों में विरोध हो रहा है। मैक्रों पर पैगंबर मोहम्मद के आक्रामक कार्टूनों का समर्थन करने और जान बूझकर मुस्लिमों की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया जा रहा है।

पेरिस में एक शिक्षक की हत्या के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की ओर से की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मुस्लिम देशों के बीच फ्रांस के खिलाफ माहौल बनता जा रहा है। अब मैक्रों के खिलाफ इसी विरोध का फायदा कई लोग उठा रहे हैं और अपना एजेंडा पोषण कर रहे हैं।

मैक्रों का बिना नाम लिए ही विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक ने भड़काऊ और विवादित बयान दिया है और कहा कि अल्लाह के बंदे को गाली देने वालों को दर्दनाक सजा मिलेगी। अपने फेसबुक पोस्ट में जाकिर नाइक ने लिखा, ‘अल्लाह के दूत को गाली देने वालों को एक दर्दनाक सजा मिलेगी।’

जिस तरह से मैक्रों के खिलाफ मुस्लिम देश लामबंद हो रहे हैं, जाकिर नाइक के पोस्ट को भी उसी के संदर्भ में देखा जा रहा है। क्योंकि इस्लाम को लेकर अभी मैक्रों ने ही टिप्पणी की है। जाकिर नाइक इससे पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुका है। कुछ दिन पहले ही जाकिर नाइक ने भारतीयों के खिलाफ जहर उगला था और कहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here