हरियाणा : हिसार में घर के बाहर फायरिंग

हरियाणा के हिसार में शुक्रवार अल सुबह करीब 2 बजे दो युवकों ने एक घर के बाहर हवाई फायरिंग की। फायरिंग के दौरान आरोपियों का देसी पिस्तौल भी टूट गया। दोनों आरोपी उसे वहीं पर ही छोड़कर भाग गए। बताया गया है कि जिस व्यक्ति के घर के बाहर गोलियां चलाई गई उसका कसूर बस इतना था कि उसने गली में गाय को भगाकर ले जाने का विरोध किया था।

जिन युवकों ने गोलियां चलाई वह जेल से जमानत पर बाहर आए हुए हैं। आरोपी युवक चोरी के मामले में जेल गए थे। जो कि रवि के कहने पर वारदात को अंजाम देकर गए है। इससे पहले युवकों ने व्यक्ति के घर के बाहर पत्थरबाजी भी की थी। उस दौरान पुलिस ने 6 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया था। गोली चलाने वाले युवकों की तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने मंगल के बयान दर्ज करके केस दज करने की प्रकिया शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शहर के पटेल नगर की वाल्मीकि बस्ती में मंगल के घर पर शास्त्री नगर के 2 युवक शुक्रवार सुबह करीब 2 बजे पहुंचे। पहले वे रवि के घर गए और उसके बाद उन्होंने मंगल के घर के बाहर हवाई फायरिंग की। गोलियां चलने के बाद गली में हड़कंप मच गया। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसमें आरोपी शराब के नशे में स्कूटी चलाते हुए फायर कर रहे हैं। फायर के बाद दोनों गिरते- गिरते बचे। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

मंगल ने बताया कि 4 अप्रैल की रात करीब 11 बजे वह अपने घर पर मौजूद था। तभी सुशील उर्फ बंगाली मोटरसाइकिल पर सवार होकर गली से गाय को भगाकर ले जा रहा था। उसने उससे कहा कि गली में बच्चे खेल रहे हैं और गाय को आराम से लेकर जाए। इस पर वह उसे गालियां देने लग गया।

थोड़ी देर बाद सुशील, रवि, विवेक, राहुल, हन्नी व बिरजू के लड़के सहित 15 से 20 अन्य लोगों के साथ आए और घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उस पर ईंट बरसाने लग गए। ईंट पत्थरों से पड़ोसियों के घरों पर भी नुकसान हुआ। इससे घर के बाहर खड़ी स्कूटी, मोटरसाइकिल और पानी की टंकी टूट गई। पड़ोसी अमित की स्कूटी को भी नुकसान हुआ। साथ ही चैन सिंह के घर पर भी नुकसान हुआ। पुलिस ने मंगल की शिकायत पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here