हिमाचल: 10 स्थानों पर अधिकतम पारा 40 के पार, कुछ भागों में दो दिन बारिश के आसार

हिमाचल प्रदेश के मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी जारी है। बुधवार को ऊना सहित 10 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। हमीरपुर के नेरी में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 13 जून को भी कई भागों में हीटवेव का येलो अलर्ट है। उधर, मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 13 व 14 जून को बारिश का पूर्वानुमान है। आज राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली रही। 16 से 18 जून तक सभी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
नेरी 44.4
धौलाकुआं  43.0
बिलासपुर  42.5
हमीरपुर  41.5
कांगड़ा  41.3
सुंदरनगर  41.2
मंडी   40.8
बरठीं    40.7
चंबा  40.7
धर्मशाला  35.9
भुंतर    38.0
बजौरा  38.5
नाहन 38.6
सोलन  36.1
सैंज 35.1
शिमला  30.5
डलहौजी 28.4विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 20.5, सुंदरनगर 18.8, भुंतर 14.7, कल्पा 9.8, धर्मशाला 24.1, ऊना 21.0, नाहन 23.7, केलांग 5.4, पालमपुर 22.5, सोलन 19.2, मनाली 12.3, कांगड़ा 21.4, मंडी 18.9, बिलासपुर 19.9, हमीरपुर 18.7, चंबा 18.9, डलहौजी 20.9, जुब्बड़हट्टी 23.4, कुफरी 17.2, कुकुमसेरी 6.1, नारकंडा 14.4, रिकांगपिओ 12.7, धौलाकुआं 22.2, बरठीं 18.2, समदो 10.8, कसौली 23.9, सराहन 16.0, देहरा गोपीपुर 27.0, ताबो 5.3, मशोबरा 19.1, नेरी 28.2, सैंज 16.4 व बजौरा में 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here