चीन में कई दिन से कार्गो शिप पर फंसे भारतीय नाविक 14 फरवरी को देश लौटेंगे। सभी नाविक इटली के कार्गो शिप एमवी अनस्तासिया पर हैं। सभी 16 नाविक जापान के लिए रवाना हुए। चीन में दो कार्गो शिप पर कुल मिलाकर 39 नाविक फंसे हैं। इनमें से 23 पिछले महीने भारत लौटे। हालिया भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान में चीन से कहा था- इन नाविकों को तय वक्त में भारत को सौंपा जाए।