साइड किए अधीर रंजन चौधरी, लोकसभा में रवनीत सिंह बिट्टू को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

संसद के बजट सत्र के लिए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की जगह कांग्रेस नेता रवनीत सिंह बिट्टू को गुरुवार को लोकसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया गया। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस की बंगाल इकाई के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी अगले दो महीनों के लिए चुनाव प्रचार के चलते व्यस्त रहेंगे। जिस चलते ये फैसला लिया गया है। बता दें कि 45 वर्षीय रवनीत बिट्टू लोकसभा में पार्टी की रणनीति तय करेंगे क्योंकि लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई भी इस समय असम चुनाव में व्यस्त हैं।

बता दें कि बिट्टू तीन बार से लगातार लोकसभा चुनाव जीतते आए हैं। वे पहली बार 2009 में आनंदपुर साहिब से सांसद बने और फिर 2014 और 2019 में लुधियाना से लोकसभा के लिए चुने गए। मालूम हो कि बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। इससे पहले अगस्त में बिट्टू को लोकसभा में कांग्रेस का व्हिप नियुक्त किया गया था। पंजाब के युवा नेता बिट्टू पंजाब यूथ कांग्रेस में लोकतांत्रिक चुनावों के माध्यम से चुने जाने वाले पहले नेता भी हैं। इस बीच पंजाब कांग्रेस ने बिट्टू को उनकी नियुक्ति के लिए बधाई दी।

बता दें कि बिट्टू विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के आंदोलन को लेकर काफी सक्रिय रहे हैं। इससे पहले सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन के दौरान उन पर हमला भी किया गया था।

बता दें कि बिट्टू 2009 में, पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में, नशे की लत के खिलाफ अभियान चलाने के लिए भी जाने जाते हैं। बिट्टू ने 2011 में राज्य में ड्रग प्रिवेंशन बोर्ड बनाए जाने के लिए भूख हड़ताल भी की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here