किसान आंदोलन पर अमेरिका ने दी प्रतिक्रिया, भारत ने याद दिलाया कैपिटल हिल दंगा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्त अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि हमने कृषि कानूनों पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय की टिप्पणियों पर ध्यान दिया है। इस संदर्भ में ऐसी टिप्पणी करना महत्वपूर्ण है जिसमें कृषि कानून बने हैं वे संपूर्णता में हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने भारत द्वारा कृषि सुधारों की दिशा में उठाए गए कदमों को स्वीकार किया है। 

अनराग श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी प्रदर्शन को भारत के लोकतांत्रिक लोकाचार और गतिरोध को खत्म करने के लिए सरकार और संबंधित किसान समूहों के जारी प्रयासों के संदर्भ में देखा जाना चाहिए। 26 जनवरी को ऐतिहासिक लाल किले पर हिंसा की घटनाओं ने भारत में समान भावनाओं और प्रतिक्रियाओं को जन्म दिया। जैसा कि 6 जनवरी को अमेरिका में कैपिटल हिल की घटना थी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here