कांग्रेस नेत्री ने कहा – महिलाओं से अपराध करने वालों की आँखें निकाल देनी चाहियें

गुजरात में कांग्रेस की एक महिला सांसद ने मंगलवार को कहा कि अत्याचार की स्थिति में महिलाओं को पुलिस की मदद का इंतजार किए बिना एक साथ आना चाहिए और अपराधी को सार्वजनिक रूप से आग के हवाले कर देना चाहए। वहीं, कांग्रेस विधायक की एक साथी विधायक ने यह सुझाव दिया कि किसी महिला को बुरी नीयत से देखने वाले व्यक्तियों और दुष्कर्म करने वालों की आंखें निकाल लेनी चाहिए।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गांधीनगर में कांग्रेस सेवा दल के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जिनीबेन ठाकोर ने कहा कि महिलाओं को अपने खिलाफ अत्याचार की स्थिति में पुलिस या फिर किसी के मदद करने का इंतजार नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘आसपास की 50 महिलाओं को साथ आना चाहिए और अपराधी पर केरोसीन छिड़क कर उसे आग के हवाले कर देना चाहिए।’

जिनीबेन ठाकोर गुजरात के बनासकांठा जिले में आने वाली वाव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक हैं। इसी कार्यक्रम में एक और कांग्रेस विधायक चंद्रिकाबेन बरिया ने कहा कि दुष्कर्म करने वालों की आंखें निकाल लेनी चाहिए। गरबडा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली चंद्रिकाबेन ने कहा, ‘मुझे यह कहते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमें भाजपा की इस सरकार में गुंडों से मुकाबला करना पड़ता है।’

कांग्रेस ने लगाए हैं महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ने के आरोप
भाजपा शासित गुजरात में कांग्रेस आरोप लगाती रही है कि यहां महिलाओं के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़े हैं। हाल ही में, सूरत में कॉलेज जा रही एक महिला की दिनदहाड़े एक व्यक्ति ने हत्या कर दी थी। इस घटना के एक वीडियो में मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ नजर आ रही है लेकिन महिला को बचाने के लिए कोई भी आगे आता नहीं दिखा था। कांग्रेस ने राज्य में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ने का दावा भी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here