रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि अब पूर्व रक्षा डॉक्टर ई संजीवनी ओपीडी पर सभी नागरिकों को ऑनलाइन परामर्श उपलब्ध कराएंगे। मंत्रालय ने बताया कि इन पूर्व चिकित्सकों ने लोगों की मदद करने की पेशकश की है। इस सेवा का लाभ नागरिक ई संजीवनी (https://esanjeevaniopd.in/) की वेबसाइट पर जाकर ले सकते हैं।