भारत ने ब्रह्मोस के लैंड अटैक वर्जन का किया सफल परीक्षण

पाकिस्तान के साथ सीमा पर चल रही गोलीबारी और चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच भारत ने मंगलवार को अपनी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का सफल परीक्षण किया। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से इस क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल ने सटीक निशाने पर सफर वार किया।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक भारत ने मंगलवार को अंडमान निकोबार द्वीप समूह से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के लैंड अटैक वर्जन का सफल परीक्षण किया है। ब्रह्मोस का निशाना अंडमान द्वीप समूह में ही एक अन्य द्वीप पर लगाया गया था। यह परीक्षण मंगलवार को सुबह 10 बजे भारतीय सेना ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here