‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरनभाजपा में होंगे शामिल, 21 फरवरी को केरल में लेंगे पार्टी की सदस्यता

नई दिल्ली। ‘मेट्रो मैन’ के नाम से मशहूर ई श्रीधरन जल्द ही बीजेपी में शामिल होंगे। वो 21 फरवरी को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे और उसके बाद वो भाजपा की ‘विजय यात्रा’ में शामिल होंगे। आपको बता दें कि केरल बीजेपी चीफ के सुरेंद्रन के नेतृत्व में भाजपा 21 फरवरी से विजय यात्रा निकाल रही है। मालूम हो कि श्रीधरन को कोलकाता से लेकर दिल्ली मेट्रो तक में अहम योगदान दिया है इसलिए भारत उन्हें ‘मेट्रो मैन’ के नाम से पुकारता है।

मेट्रो के लिए किए गए उनके अनुपम काम के लिए उन्हें साल 2001 में पद्म श्री और 2008 में पद्म विभूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उन्हें जापान ने अपने राष्ट्रीय सम्मान – ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन- गोल्ड एंड सिल्वर स्टार से सम्मानित किया था तो टाइम मैगजीन ने उन्हें Asia Hero कहा था। मालूम हो कि श्रीधरन साल 1995 से 2012 तक दिल्ली मेट्रो के निदेशक रहे।

ई श्रीधरन वो इंसान हैं, जिन्होंने सपने को हकीकत का जामा पहनाया था। मेट्रो के जरिए सफर आसान करना एक सपना था लेकिन श्रीधरन ने उसे सच्चाई में अवतरित किया था। केरलवासी श्रीधरन की कार्यशैली की सबसे बड़ी खासियत है एक निश्चित योजना के तहत निर्धारित समय सीमा के भीतर काम को पूरा कर दिखाना। भारत की पहली मेट्रो सेवा ‘कोलकाता मेट्रो’ उन्हीं की देन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here