कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के रेल वाले वीडियो को पीआईबी फेक्ट चेक ने भ्रामक करने वाला बताया है। इस वीडिया में प्रियंका गांधी एक निजी कंपनी के थप्पे वाली रेल की वीडियो को शेयर करके लिख रही हैं कि भाजपा ने रेल पर अडानी का थप्पा लगा दिया है। वहीं पीआईबी ने इस थप्पे को मात्र व्यवसायिक विज्ञापन बताया है।
सोशल मीडिया पर वीडियो हुई वायरल
सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रही है। जिसमें प्रियंका गांधी मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहती हैं कि जिस भारतीय रेलवे को देश के करोड़ों लोगों ने अपनी मेहनत से बनाया, भाजपा सरकार ने उस पर अपने अरबपति मित्र अडानी का ठप्पा लगवा दिया। कल को धीरे-धीरे रेलवे का एक बड़ा हिस्सा मोदी जी के अरबपति मित्रों को चला जाएगा। देश के किसान, खेती-किसानी को भी आज मोदी जी के अरबपति मित्रों के हाथ में जाने से रोकने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
प्रियंका गांधी ने किया था ट्वीट
प्रियंका गांधी ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें बाद इस वीडियो को भ्रामक बताते हुए PIB Fact check ने प्रियंका गांधी को गलत साबित किया है। इस वीडियो में दिख रहा रेल पर निजी कंपनी का प्रतीक चिन्ह है। जिसके लिए प्रियंका गांधी उसकी आलोचना करती दिख रही हैं।