रूस के विदेश मंत्री लावरोव आज दो दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव 31 मार्च से एक अप्रैल तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। यूक्रेन के खिलाफ 24 फरवरी को रूस की तरफ से शुरू किए गए सैन्य अभियान के बाद रूस की ओर से भारत की यह पहली उच्च स्तरीय यात्रा होगी।

लावरोव के चीन की दो दिवसीय यात्रा खत्म करने के बाद भारत की यात्रा पर आने की उम्मीद है । विदेश मंत्रालय ने एक लाइन के बयान में कहा, “रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव 31 मार्च से एक अप्रैल तक भारत के आधिकारिक दौरे पर आएंगे।

लावरोव की यात्रा ऐसे समय में होने जा रही है, जब अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दलीप सिंह और ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस भी भारत आने वाली हैं। ट्रस 30-31 मार्च को भारत की यात्रा पर आने वाली हैं। वहीं, जर्मनी के विदेश और सुरक्षा नीति सलाहकार जेन्स प्लॉटनर भारत के दौरे पर आए हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here