चीन की सीमा के पास रोड परियोजना का जिम्मा संभालेगी BRO की ये पहली महिला अधिकारी

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने सड़क निर्माण कंपनी (आरसीसी) की कमान संभालने के लिए पहली बार एक महिला अधिकारी को नियुक्त किया है। संगठन पास भारत-चीन सीमा पर ऊंचाई वाले एक इलाके में (सड़क)संपर्क उपलब्ध कराने का जिम्मा है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि महाराष्ट्र के वर्धा की रहने वाले वैशाली एस हिवासे चुनौतीपूर्ण माहौल में अपने कर्तव्य को अंजाम देंगी।

बीआरओ ने बताया कि वैशाली के पास एम टेक की डिग्री है और वह करगिल में एक कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं। उसने कहा कि यह बीआरओ द्वारा एक विनम्र शुरुआत है जो महिला सशक्तिकरण के एक नए युग की शुरूआत करेगा जिसमें महिला अधिकारी और अधिक मुश्किल जिम्मेदारियों को संभालेंगी।

सीमावर्ती इलाकों में सड़क निर्माण पर फोकस
सीमा सड़क संगठन उत्तरी और उत्तर-पूर्वी सीमाओं पर एक साथ ध्यान केंद्रित कर रहा है। संगठन यहां सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों के समग्र विकास के लिए, निर्माण योजना (LTRoWP) पर काम कर रहा है। यहां पांच साल (2018-23) में दीर्घकालिक रोल निर्माण (सुधार) के लिए काम चल रहा है। इसके तहत बनने वाली 272 सड़कों की लंबाई 14,269.31 किमी है। साथ ही 4 पुलों का भी निर्माण किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here