आज रविवार को बेंगलुरु में ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स’ का आगाज हुआ। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू (M Venkaiah Naidu) ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का उद्घाटन। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, राज्यपाल थावर चंद गहलोत और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे।
बताया जा रहा है कि, स्टार निशानेबाज मनु भाकर, फर्राटा क्वीन दुती चंद और तैराक श्रीहरि नटराज समेत कई ओलंपियन बेंगलुरु में 24 अप्रैल से तीन मई तक होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में भाग लेंगे। खेलों में कुल 275 स्वर्ण पदक दांव पर होंगे। समापन समारोह तीन मई को होगा, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।
बता दें कि, ये खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का दूसरा संस्करण है। इससे पहले साल 2020 में भुवनेश्वर में पहली बार यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन किया गया था। मगर कोरोना वायरस के कराण पिछले साल इसका आयोजन नहीं हो पाया था। भारत में महामारी के बाद यह पहली सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन किया रहा है।
अनुराग ठाकुर ने कही यह बात:
समारोह में मौजूद केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, “हार-जीत खेल का हिस्सा है। मैं तो कहूंगा कि आप खेल की भावना का सम्मान करिए और आगे बढ़ें। मुझे भरोसा है कि, पिछली बार की तरह इस बार भी जो छात्र यूनिवर्सिटी खेलों में खेल रहे हैं, उनको भविष्य में आप देश के लिए खेलते हुए देखेंगे।”
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कही यह बात:
इस दौरानं कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि, “यूनिवर्सिटी एक ऐसी जगह है जहां आपको हर क्षेत्र में बेहतर होने का मौका मिलता है। यही समय है जब आपको बाहर निकलकर साहसी कार्य करना चाहिए। आप अपने पंख खोलो और जितना उड़ सकते हो उड़ो। जो भी असंभव हो उसे अपने प्रयास से संभव कर दिखाओ।”