यूपी की 80 सीटों पर दिलचस्प नतीजे, 5 सीटों पर यादव परिवार

लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए ने बढ़त बना रखी है। विपक्षी गठबंधन भी टक्कर दे रहा है। 

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती चल रही है. सुबह 8 बजे से गिनती शुरू हो चुकी है. करीब 5.30 घंटे के बाद जो रुझान सामने आ रहे हैं, वह कई जगहों से चौंकाने वाली है. सबसे ज्यादा चौंकाने वाला रिजल्ट यूपी से आ रहा है. यूपी को भाजपा का गढ़ माना जाता है, लेकिन यहां से भाजपा के कई दिग्गज नेता हारते नजर आ रहे हैं. इसमें अमेठी से स्मृति ईरानी का नाम भी सामने आ रहा है. यूपी की 80 सीटों में से 38 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है तो वहीं 28 सीटों पर समाजवादी पार्टी की बढ़त दिख रही है. वहीं, अमेठी सीट की बात करें तो स्मृति इरानी करीब 59,000 वोट से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा से पीछे चल रही हैं. दूसरी तरफ अमेठी सीट छोड़कर रायबरेली से लोकसभा सीट लड़ रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी आगे चल रहे हैं.

उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर दिलचस्प रुझान

उत्तर प्रदेश में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं, जिस पर कुल 851 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है. बीजेपी ने 80 सीटों में से 75 सीटों पर अपना कैंडिडेट को उतारा है. पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं. इस वक्त के वोटों की गणना के हिसाब से पीएम मोदी वाराणसी से 79,566 मतों से आगे चल रहे हैं. वहीं, अलीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार चौ. बिजेंद्र सिंह 24487 वोट से बढ़त हासिल कर चुके हैं. दूसरी तरफ यूपी में ताकतवर राजनीति परिवार यादव परिवार के पांच सदस्य चुनावी मैदान में है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव कन्नौज सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. मैनपुरी से डिंपल यादव चुनाव लड़ रही हैं तो आजमगढ़ से सपा के धर्मेंद्र यादव भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ से आगे चल रहे हैं. फिरोजाबाद से राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव भी भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह से आगे चल रहे हैं. बदायूं में सपा नेता शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य से पीछे चल रहे हैं.

यूपी में पांच लोकसभा सीटों पर यादव परिवार

बता दें कि आखिरी चरण के मतदान के बाद से तमाम एग्जिट पोल एनडीए को प्रचंड बहुमत से जीतता दिखा रहे थे, लेकिन मतगणना से जो रुझान सामने आ रहे हैं, उसने सबको चौंका कर रख दिया है. अब तक से चुनावी आंकड़ें सामने आ रहे हैं, उसमें 543 सीटों में से 297 एनडीए के खाते में और 227 सीटें इंडिया गठबंधन की झोली में जाता दिख रहा है. वहीं, अन्य को 19 सीटें मिलती दिखाई जा रही है. 

सपा के इस प्रदर्शन के क्या मायने हैं?
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी करीब 35 सीटें जीतती दिखाई दे रही है। सत्ताधारी भाजपा के पास भी 35 के आसपास सीटें मिलने के आसार हैं। रुझानों से पता चलता है कि दोनों पार्टियों के बीच सीटों का अंतर पांच से भी कम रह सकता है। शाम चार बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा 36 तो सपा 33 सीटें जीत सकती है। वहीं, सपा-कांग्रेस गठबंधन 40 सीटें जीतता दिख रहा है। रुझान नतीजों में बदलते हैं तो ये कहा जाएगा कि सपा और कांग्रेस को गठबंधन से फायदा हुआ। दोनों दलों ने एक दूसरे को वोट का ट्रांसफर भी किया। इन नतीजों के बाद उत्तर प्रदेश में विपक्ष में नया आत्मविश्वास आएग। इसके साथ ही राज्य सरकार की नीतियों और फैसलों के खिलाफ विपक्ष और आक्रामक होगा।

सपा और कांग्रेस की सीटें बढ़ने की वजह क्या है?

सपा और कांग्रेस के आगे बढ़ने की एक बड़ी वजह उत्तर प्रदेश में मायावती की पार्टी बसपा का वोट शेयर घटना रहा। कभी इस पार्टी के लिए कहा जाता था कि बसपा का करीब 20 फीसदी वोटर ऐसा है जो पूरी तरह उसके साथ रहता है। इस चुनाव यह वोट शेयर घटकर नौ फीसदी के करीब रह गया। दलित वोटों का बसपा से दुराव और सपा-कांग्रेस गठबंधन की तरफ जाना भी इसकी एक वजह रही। वहीं, मुस्लिम वोटों का एकमुश्त सपा-कांग्रेस गठबंधन को वोट देने से भी इस गठबंधन को फायदा हुआ। 

क्या यह वोट शेयर के लिहाज से सपा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है?
वोट शेयर के लिहाज से देखेंगे तो यह सपा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 2004 में पार्टी ने 35 सीटों पर जीत दर्ज की थी। तब उसका वोट शेयर 26.74 फीसदी रहा था। वोट शेयर के लिहाज से पार्टी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1998 में था जब उसे 28.7 फीसदी वोट मिले थे। उस चुनाव में पार्टी 20 सीटें जीतने में सफल रही थी। इस बार समाजवादी पार्टी को 33 फीसदी से ज्यादा वोट मिलते दिख रहे हैं। वहीं, सपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस पार्टी को भी 10 फीसदी से ज्यादा वोट मिल सकता है। इस हिलाज से यह गठबंधन 43 फीसदी से ज्यादा वोट पाता दिख रहा है। 

बीते चुनावों में सपा प्रदर्शन कैसा रहा था? 
अक्तूबर 1992 में समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। समाजवादी पार्टी ने अपना लोकसभा चुनाव साल 1996 में लड़ा। उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय पार्टी को इस चुनाव में ही 16 सीटें मिलीं। 1996 में सपा को राज्य में 20.84% मत मिले थे। अगले लोकसभा चुनाव 1998 में कराए गए। इस चुनाव में सपा ने अपना जनाधार बढ़ाया और सीटों की संख्या बढ़कर 20 हो गई। वहीं पार्टी के खाते में 28.7% मत गए। 

1999 के लोकसभा चुनाव में सपा का जनाधार घट गया और लेकिन सीटों की संख्या बढ़ गई। इस चुनाव में पार्टी के खाते में 24.06% मत गए तो इसके 26 सांसद जीतकर लोकसभा पहुंचे। 2004 में सपा ने अपना प्रदर्शन और सुधारा। इस चुनाव में सपा को 35 सीटें आईं। वहीं पार्टी को 26.74% लोगों ने मतदान किया। 

अगले लोकसभा चुनाव 2009 में हुए। इस चुनाव में सपा का जनाधार घट गया और सीटों की संख्या भी कम हो गई। इस चुनाव में पार्टी के खाते में 23.26% मत गए तो इसके 23 सांसद जीतकर लोकसभा पहुंचे। 2014 में सपा को केवल पांच सीटें मिलीं। पार्टी का वोट शेयर 22.18% रह गया। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा ने बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। इस चुनाव में सपा के खाते में 17.96% मत गए तो इसके केवल पांच सांसद जीतकर लोकसभा पहुंचे। सपा के लिए मत प्रतिशत सबसे कम इसी चुनाव में रहा। 

पांच हजार से कम अंतर?
दोपहर सवा एक बजे तक के रुझानों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की नौ सीटें ऐसी हैं जहां पहले और दूसरे नंबर के उम्मीदवारों के बीच वोटों का अंतर पांच हजार से भी कम है। इनमें से सपा के तीन उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं, छह सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार आगे हैं।

पांच हजार से 10 हजार से कम अंतर?
दोपहर सवा एक बजे तक के रुझानों के मुताबिक, कुल 18 सीटें ऐसी हैं जहां अंतर 10 हजार वोटों से भी कम है। इनमें से भाजपा के नौ उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के एक प्रत्याशी 10 हजार वोटों से कम के अंतर से आगे हैं। बाकी आठ सीटों पर सपा के उम्मीदवार आगे हैं। 

सीटआगे (उम्मीदवार)आगे (पार्टी) अंतर
मिर्जापुररमेश चंद्र बिंदसपा50
कानपुररमेश अवस्थीभाजपा1721
सलेमपुररामशंकर राजभरसपा1775
खीरीअजय टेनीभाजपा1796
फैजाबादअवधेश प्रसादसपा2244
उन्नावसाक्षी महराजभाजपा2860
बहराइचआनंद कुमारभाजपा3863
फूलपुरप्रवीण पटेलभाजपा4258
आंवलाधर्मेंद्र कश्यपभाजपा4794
चंदौलीबिरेंद्र सिंहसपा5347
फर्रुखाबादमुकेश राजपूतभाजपा5391
फतेहपुरनरेश उत्तमसपा5525
बांदाकृष्णा देवी पटेलसपा6652
धौरहराआनंद भदौरियासपा6808
अमरोहाकुंवर दानिश अलीकांग्रेस6836
संभलजियाउर रहमानसपा7632
बांसगांवकमलेश पासवानभाजपा7835
फतेहपुर सीकरीराजकुमार चाहरभाजपा8482
Loksabha SeatsPartyCandidates ListLead/Win
SaharanpurINCImran MasoodLead
KairanaSPIqra HasanLead
MuzaffarnagarSPHarendra Singh MalikLead
BijnorSPDeepak SainiLead
NaginaSPManoj Kumar
MoradabadSPRuchi VeeraLead
RampurSPMohibullah NadviTrail
SambhalSPZia ur Rahman Barq
AmrohaINCDanish Ali
MeerutSPSunita VermaLead
BaghpatSPAmarpal SharmaTrail
GhaziabadINCDolly Sharma
Gautam Buddha NagarSPMahendra NagarTrail
BulandshahrINCShivram ValmikiTrail
AligarhSPBijendra SinghTrail
HathrasSPJasveer Valmiki
MathuraINCMukesh DhangarTrail
AgraSPSuresh Chand Kardam
Fatehpur SikriINCRamnath Sikarwar
FirozabadSPAkshay YadavLead
MainpuriSPDimple YadavLead
EtahSPDevesh ShakyaLead
BadaunSPAditya YadavLead
AonlaSPNeeraj MauryaLead
BareillySPPraveen Singh AronLead
PilibhitSPBhagwat Sharan Gangwar
ShahjahanpurSPJyotsna Gond
KheriSPUtkarsh Verma
DhaurahraSPAnand Bhadauriya
SitapurINCRakesh RathoreLead
HardoiSPUsha VermaTrail
MisrikhSPSangita RajwanshiTrail
UnnaoSPAnnu Tandon
MohanlalganjSPR. K. ChaudharyLead
LucknowSPRavidas Mehrotra
RaebareliINCRahul GandhiLead
AmethiINCKishori Lal SharmaLead
SultanpurSPRambhual NishadLead
PratapgarhSPS. P. Singh Patel
FarrukhabadSPNaval Kishore Shakya
EtawahSPJitendra Dohre
KannaujSPAkhilesh Yadav
KanpurINCAlok Misra
AkbarpurSPRaja Ram Pal
JalaunSPNarayan Das AhirwarLead
JhansiINCPradeep Jain AdityaLead
HamirpurSPAjendera Singh Rajput
BandaSPKrishna Devi Patel
FatehpurSPNaresh Uttam PatelTrail
KaushambiSPPushpendra Saroj
PhulpurSPAmarnath Maurya
AllahabadINCUjjwal Rewati Raman SinghTrail
BarabankiINCTanuj PuniaLead
FaizabadSPAwadhesh PrasadLead
Ambedkar NagarSPLalji Verma
BahraichSPRamesh GautamLead
KaiserganjSPBhagat Ram Mishra
ShravastiSPRam Shiromani Verma
GondaSPShreya Verma
DomariyaganjSPBhishma Shankar Tiwari
BastiSPRam Prasad ChaudharyLead
Sant Kabir NagarSPLaxmikant alias Pappu Nishad
MaharajganjINCVirendra ChaudharyTrail
GorakhpurSPKajal NishadTrail
KushinagarSPAjay Pratap Singh
DeoriaINCAkhilesh Pratap SinghTrail
BansgaonINCSadal Prasad
LalganjSPDaroga Saroj
AzamgarhSPDharmendra Yadav
GhosiSPRajiv Rai
SalempurSPRamashankar Rajbhar
BalliaSPSanatan PandeyLead
JaunpurSPBabu Singh KushwahaTrail
MachhlishahrSPPriya SarojTrail
GhazipurSPAfzal AnsariLead
ChandauliSPVirendra Singh
VaranasiINCAjay RaiTrail
BhadohiAITCLalitesh Pati Tripathi
MirzapurSPRamesh Chand Bind
RobertsganjSPChhotelal Kharwar

हमीरपुर सीट पर भाजपा की बढ़त

हमीरपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रथम चक्र में 77 वोटों से आगे चल रही है। 
भाजपा-3605
सपा-3528

सहारनपुर से गठबंधन के इमरान मसूद आगे चल रहे हैं।

फिरोजाबाद लोकसभा सीट: सपा आगे

फिरोजाबाद लोकसभा सीट की मतगणना में प्रथम राउंड में सपा के अक्षय यादव ने बढ़त बना रखी है। सपा 1345 से आगे चल रही है। बांदा में करीब 30 मिनट देरी से काउंटिंग शुरू हुई।

बांसगांव से भाजपा आगे

बांसगांव से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कमलेश पासवान आगे चल रहे हैं। चौरी-चौरा विधानसभा के पोस्टल बैलेट और चौरीचौरा ईवीएम गणना में रुझान सामने आए हैं।

रायबरेली से राहुल गांधी आगे

पोस्टल बैलेट की गिनती में यूपी की रायबरेली सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी आगे चल रहे हैं।

बुलंदशहर सीट पर भाजपा की बढ़त

बुलंदशहर लोकसभा सीट से भाजपा ने बढ़त बना ली है। भाजपा के भोला सिंह 3044 वोटों से आगे चल रहे हैं।
भोला सिंह (भाजपा) : 4969
शिवराम ( कोंग्रेस ) :  1925
गिरीश चंद जाटव ( बीजेपी) : 548

सपा ने कई सीटों पर बनाई बढ़त

शुरुआती रुझानों में एनडीए की बड़ी बढ़त बरकरार है। 42 सीटों पर एनडीए आगे है। इंडिया को 16 सीटें मिलती दिख रही हैं। गाजीपुर सीट से अफजाल अंसारी आगे चल रहे हैं। बदायूं सीट से आदित्य यादव ने बढ़त बना रखी है। पीलीभीत सीट से सपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जौनपुर सीट पर सपा आगे है।

पोस्टल बैलेट मतों की गणना

लखीमपुर खीरी जिले राजापुर मंडी में खीरी और धौरहरा सीट पर सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट मतों की गणना शुरू हो गई।

10 टेबल में पोस्टल बैलेट की गणना जारी

शाहजहांपुर में सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट की गणना जारी है। पहला चक्र साढ़े नौ बजे तक पूरा होने की संभावना है। 456 कार्मिक लोकसभा और 19 कार्मिक ददरौल विधानसभा उपचुनाव के मतों की गिनती में लगे हुए हैं। लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए 84 टेबल लगाई गईं हैं। 18 टेबल रिजर्व हैं।

शाहजहांपुर में सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती

शाहजहांपुर लोकसभा और ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई। सबसे पहले सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट की गणना शुरू हुई। इसके आधे घंटे बाद ईवीएम से काउंटिंग की जाएगी।  ससे पहले सुबह छह बजे से मतगणना कार्मिकों का रोजा मंडी समिति स्थित मतगणना केंद्र में पहुंचना शुरू हो गया था। पुलिस, मतगणना कार्मिकों और प्रत्याशियों के एजेंटों का प्रवेश अलग अलग गेट से अंदर कराया गया। करीब 32 चक्र में गणना पूरी होगी। शाम चार बजे तक पूरा परिणाम आने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here