लखीमपुर प्रकरण पर किसान मोर्चा देशभर में 15 अक्टूबर को रेल यातायात ठप करेगा

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में महापंचायत करने का एलान किया है। 26 अक्तूबर को लखनऊ में किसान मोर्चा महापंचायत करेगा। इसके अलावा 18 अक्तूबर को देशभर में रेल रोकने का एलान किया है। साथी अजय मिश्र के इस्तीफे की मांग की है और आशीष मिश्र की गिरफ्तारी की मांग की है। 

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में 15 अक्तूबर को दशहरा पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंकेंगे।

लखीमपुर खीरी की घटना पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 15 अक्तूबर को पुतला दहन होगा। 18 अक्तूबर को 6 घंटे ट्रेन रोकी जाएगी। 26 अक्तूबर किसान मोर्चा महापंचायत करेगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here