मेरठ: बच्चों के विवाद में चलीं गोलियां, महिला सहित दो की मौत

उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार की रात दो पक्षों में गोली चल गई। यहां गोली लगने से एक महिला और युवक की मौत हो गई। दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों को कंट्रोल किया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

घटना खरखौदा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की है। यहां रविवार रात बच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी इतनी बढ़ी कि एक पक्ष ने धर्मस्थल में घुसकर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। दूसरे पक्ष के दूध कारोबारी मैराज (35) को गोली लगने से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। 

इस पर दूसरे पक्ष ने भी गली चलानी शुरू कर दी। एक गोली पहले पक्ष के इकबाल की पत्नी अफरोज (45) को लगी। वह भी नहीं लहूलुहान होकर गिर गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। ताबाड़तोड़ गोलियां बरसने से लोगों में दहशत फैल गई। लोग दरवाजे बंद कर घरों में बंद हो गए। 

सूचना पर कई थानों की पुलिस टीम के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस दोनों घायलों को लेकर अस्पताल जा रही थी। रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आरपियों की तलाश में जुटी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here