कॉमनवेल्थ गेम्स नहीं खेलेंगे नीरज चोपड़ा, चोट के कारण बाहर

र्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। ओलिंपिक चैंपियन और वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। भारत का यह स्टार जैवलिन थ्रोअर चोटिल है और इसकी वजह से टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। CWG की शुरुआत 28 जुलाई से बर्मिंघम में होनी है और नीरज भारत की सबसे बड़ी उम्मीद माने जा रहे थे। ऐसे में उनका चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होना भारत के लिए बड़ा झटका है।

इंडियन ओलिंपिक असोसिएशन के महासचिव राजीव मेहता ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नीरज चोपड़ा Commonwealth Games 2022 में हिस्सा नहीं लेंगे। विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप के फाइनल में चोटिल होने के कारण वह फिट नहीं हैं। उन्होंने हमें इस बारे में सूचित किया।

वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम करने में बाद कहा था कि शुरुआत मेरी अच्छी नहीं रही थी, लेकिन चौथे राउंड में 88.13 मीटर का थ्रो करने के बाद अच्छा लगा। इसके बाद मुझे ग्रोइन में खिंचाव आ गया था। इसकी वजह से मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सका। यहां ही भारतीय महकमे में डर का माहौल हो गया था।

नीरज वर्ल्ड चैंपियनशिप में लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय बने थे। अंजू ने 2003 में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। 19 वर्ष बाद नीरज ने भारत को गौरवान्वित किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here