27 जून को लोकसभा और राज्यसभा के जॉइंट सत्र को संबोधित करेंगीं राष्ट्रपति मुर्मू

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के बाद, आगामी 27 जून को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण होना है. राष्ट्रपति मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा के जॉइंट सत्र को संबोधित करेंगीं. खबरों की मानें तो, 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होने जा रहा है, जिसमें नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे. वहीं साथ ही सदन के अध्यक्ष का चुनाव भी कराया जाएगा. वहीं 27 जून को राष्ट्रपति मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए अगले पांच वर्षों के लिए नई सरकार के रोडमैप की रूपरेखा पेश करेंगी. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here