प्रमुख समाजसेवी पंजाबमल नहीं रहे

मुजफ्फरनगर। नगर के प्रसिद्ध सर्राफ और समाजसेवी पंजाबमल का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन के समाचार से व्यापारी वर्ग एवं शुभ चिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय पंजाबमल धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे और समाज सेवा में सक्रिय रहते थे। आज शाम नई मंडी शमशान घाट पर उनकी अंतेष्टि हुई जिसमे बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

देहात परिवार श्री पंजाबमल के देहावसान पर गहरा शोक प्रकट करता है और उनकी आत्मा के लिए प्रभु से प्रार्थना करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here