विष्णुलोक पर भगवान शिव के 108 नामों से रुद्राभिषेक का आयोजन

मुज़फ़्फ़रनगर।  भोपा रोड पर स्थित धार्मिक संस्थान विष्णुलोक पर आज शिवरात्रि के पावन पर्व पर विष्णुलोक के संस्थापक ज्योतिषविद स्व० पंडित विष्णु शर्मा जी की विशेष अनुकम्पा से भगवान शिव के 108 नामों से अंगो की विशेष पूजा की गयी व रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य यजमान विष्णुलोक के संचालक पंडित विनय शर्मा रहें। रुद्राभिषेक पंडित अनुपम मिश्रा द्वारा वेदमंत्रो व शंख ध्वनि के साथ किया गया। अब ज्योतिषविद स्व० पंडित विष्णु शर्मा  के पौत्र पंडित विनय शर्मा पंडितजी के पदचिन्हों पर चलकर धर्म प्रचार में अपना योगदान दे रहें हैं। समय-समय पर धार्मिक आयोजन विष्णुलोक पर करते रहते हैं। पंडित विनय शर्मा ने बताया कि जो व्यक्ति शिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रावण मास में भगवान शिव को एक लोटा गंगाजल, बेल पत्र,भांग धतूरा, पंचामृत, कनेर के फूल, सफ़ेद आँखें के फूल भगवान शंकर को श्रद्धापूर्वक अर्पित करते हैं, उनकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती हैं। इस अवसर पर प्रसिद्ध उद्योगपति सत्यप्रकाश रेशू, वरिष्ठ ब्राह्मण नेता पंडित सतीश शर्मा, अमित शर्मा, हेमंत कुमार, राकेश शर्मा, मोहित शर्मा, अश्वनी शर्मा, करण सिंह, वी०के० शर्मा, तरस पाल शर्मा, यश पालिवाल, मोहन लाल शुक्ला आदि गणमान्य भक्तों ने रुद्राभिषेक कर धर्म लाभ प्राप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here