भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री GST से मुक्त है: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने जानकारी दी हैं कि Financial Ministry ने आदेश जारी किया हैं कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत उपयोग में लाए जाने वाले तिरंगे झंडे (राष्ट्रध्वज) के बिक्री को GST से बाहर रखा जाएगा। वित्तमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की हैं।

वहीं कांग्रेस के सिक्किम, त्रिपुरा व नागालैंड प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने कहा हैं कि देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पॉलिस्टर निर्मित राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण और आयात की अनुमति देने के लिए भारतीय झंडा संहिता में संशोधन करने का निर्णय लिया है। अब ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा हैं कि केंद्रीय वित्त मंत्री के ऐलान का सीधा फायदा चीन को होने वाला हैं।

क्या है ‘हर घर तिरंगा’ अभियान-

बता दें कि केंद्र सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 अगस्त के दिन ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू करने का फैसला किया है। इसके तहत लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। दरअसल, आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लोगों से घरों और संस्थानों में झंडा वंदन करने की अपील की गई है। लोगों से कहा गया है कि वे पूरे परिवार के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here