चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय के कर्मचारियों के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां एक सांप निकल आया। सांप सचिवालय की चौथी मंजिल पर स्थित मुख्य सचिव कार्यालय के नजदीक निकला था। वहां मौजूद कर्मचारियों की नजर जैसे सांप पर पड़ी तो वे इधर-उधर भागने लगे। इसकी सूचना तुरंत फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को दी गई। सूचना मिलते ही विभाग के कर्मचारी सचिवालय पहुंचे। उन्होंने सांप को पकड़कर वापस जंगल मे छोड़ा दिया है।