बिहार: प्रेमी जोड़े ने एक साथ लगाई फांसी

बेतिया में प्रेमी जोड़े की पेड़ से लटकी लाश मिली है। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें लिखा है, “हम दोनों अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं। हम नहीं चाहते हैं कि शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाए। हम दोनों को एक ही चिता पर जलाया जाए, नहीं तो बहुत बड़ा कांड हो जाएगा।”

घटना बैरिया थाना क्षेत्र के सूरजपुर पंचायत की है। बुधवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शीशम के पेड़ से लटकी लाशें देखी तो दंग रहे गए। दोनों एक टहनी से लटक रहे थे। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लड़के के घर से करीब 500 मीटर और लड़की के घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर दोनों का शव लटक रहा था। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

लड़के के परिजनों का आरोप है कि लड़की वालों ने दोनों की हत्या की गई है। वे दोनों को एक नहीं देखना चाहते थे। इसलिए मारकर पेड़ से लटका दिया। हालांकि, लड़की के परिजनों का कहना है कि दोनों ने सुसाइड की है। पुलिस का कहना है कि दोनों के परिजन अलग-अलग बातें कह रहे हैं। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मृत युवक की पहचान डुमरिया निवासी राजेश पटेल के पुत्र रवि किशन कुमार (21) और लड़की (17) कोइरपट्टी की रहने वाली है।

पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है।
पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है।

बैरिया थाना प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि यह मामला आत्महत्या का है या हत्या का, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई गई है। वहां से दो मोबाइल फोन और सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट के हैंडराइटिंग का सत्यापन कराया जाएगा। मोबाइल फोन की कॉल डिटेल की छानबीन की जाएगी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here