बिहार: युवक को तेजाब डालकर जिंदा जलाया

बिहार के नालंदा जिले में सनसनीखेज वारदात हुई है। हिलसा थाना क्षेत्र के नदहा गांव में रामजी राम के 35 वर्षीय पुत्र विरेश राम को तेजाब डालकर जिंदा जला दिया गया। घटना की खबर मिलते ही बवाल मच गया। लोगों ने शव को आरोपित के घर में रखकर जमकर तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस का लोगों पर असर नहीं हुआ।

पुलिस पर फायरिंग भी की गई। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। कई पुलिसकर्मी रोड़ेबाजी में घायल हो गए हैं। गांव में तनाव की स्थिति है।  पुलिस कैंप कर रही है। देर रात पुलिस ने शव को कब्‍जा में  लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।

पटना में ठेला चलाता था व‍िरेश 

जानकारी के अनुसार पटना में ठेला चलाकर जीविकोपार्जन  का काम करने वाला विरेश राम होली में घर आया था। शुक्रवार देर शाम कुछ लोग उसे बुलाकर ले गए। वहीं गला दबाने के बाद उसे तेजाब डालकर जला दिया गया। शव को सरसों के खेत में फेंक दिया गया। इसकी खबर मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। विनय सिंह के पुत्र दीपक सिंह पर हत्‍या का आरोप लगाते हुए शव को उसके घर में रख दिया।

इसके बाद जमकर उत्‍पात मचाया। तोड़फोड़ और लूटपाट की।  जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची। लेकिन भीड़ काफी आक्रोशित थी। उनलोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें दारोगा समेत कई पुलिस कर्मी जख्‍मी हो गए। बताया जाता है कि इस दौरान भीड़ की ओर से फायरिंग भी की गई। पुलिस ने भी आत्‍मरक्षार्थ हवाई फायरिंग की। गांव में कई वरीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी पहुंचे। एसडीपीओ समेत कई पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर भी अभी तैनात हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here