78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का गवाह बनने के लिए पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान पूरी तरह से सज गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रिकॉर्ड 18वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए तैयार हैं।
2005 से पहले क्या हालत थी? पहले क्या था?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार सभी धर्मां का ख्याल रखती है। आस्था से जुड़े स्थलों का सौंदर्यीकरण और विकास कार्य किया जा रहा है। 2005 में राज्य का बजट 28 हजार करोड़ था। अब यह बजट बढ़कर 2 लाख 78 हजार करोड़ हो गया है। पत्रकारों से अपील है कि 2005 से पहले क्या हालत थी? पहले क्या था? अब क्या किया गया है? उस पर भी लिखिए। लालू परिवार निशाना साधते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आज लोग कुछ से कुछ बोल रहा है। वह लोग कुछ किया है। केवल अपने परिवार को बढ़ाया। अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। बेटा, बेटी सबके लिए किया। लेकिन, हमलोगों ने अपने परिवार के लिए नहीं बिहार की जनता के लिए सबकुछ किया।
अब 10 लाख के जगह 12 लाख नौकरियां दी जाएगी
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जेपी गंगा पथ को आरा और मोकामा तक विस्तारित करने का राज्य सरकार ने फैसला लिया है। साल 2013 में पुलिस में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई। अब बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या 30 हजार हो गई है। पहले बिहार में स्वंय सहायता समूह की संख्या काफी कम थी। अब इसकी संख्या 10 लाख 51 हजार हो गई है। जीविका दीदियों की संख्या एक करोड़ पार हो गई है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है। तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग नौकरियों पर कुछ से कुछ बोल रहा है। अब तक पांच लाख नौकरी दी गई है। अब 10 लाख के जगह 12 लाख नौकरियां दी जाएंगी। रोजगार की बात करें तो अब तक 24 लाख लोगों को रोजगार दिया गया। हमलोग एक एक काम को अच्छी तरह से करवा रहे हैं।
जल्द शुरू होगा दरभंगा एम्स का निर्माण कार्य
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य के सभी अस्पतालों में मरीजों के खाने के लिए दीदी की रसोई शुरू की गई है। 2003 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने पटना में एम्स बनाने की स्वीकृति दी गई। बाद में केंद्र सरकार ने दरभंगा में एम्स बनाने की स्वीकृति दी। अब इसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। राहगीरों को कोई परेशानी न हो, जाम की समस्या से छुटकारा मिले, इसके लिए एलिवेटेड रोड, ओवरब्रिज समेत कई नए सड़कों का निर्माण हुआ है। आगे भी निर्माण कार्य जारी रहेगा।
2005 से पहले मात्र 29 मरीज हर महीने आते थे
मुख्ममंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज हमलोग आजादी का 78वीं वर्षगांठ मना रहे। सैकड़ों बलिदानों के बाद हमें यह आजादी मिली। आज का दिन हमारे लिए गर्व का दिन है। उन्होंने बिहार सरकार की विकासय योजनाओं की चर्चा की। लड़कियों की शिक्षा, पुलिस बल में महिलाओं की नियुक्ति, शिक्षकों की नियुक्ति पर भी चर्चा की। स्कूलों में पढ़ाई अच्छे ढंग से हो, इसके लिए निर्णय लिया गया कि राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति सरकारी तरीके से हो।
बीपीएससी के जरिए दो लाख 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की गई। सक्षमता परीक्षा पास कर एक लाख 80 शिक्षक सरकारी कर्मी बन गए। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी थी। दवा व अन्य सुविधाएं भी नहीं थी। साल 2006 से लोगों को मुफ्त दवा, जांच, एंबुलेंस की सुविधा दी जा रही है। 2005 से पहले मात्र 29 मरीज हर महीने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आते थे। लेकिए अब हर माह 11 हजार मरीज आते हैं।
रिकॉर्ड 18वीं बार गांधी मैदान में तिरंगे को सीएम ने दी सलामी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 18वीं बार पटना के गांधी मैदान में तिरंगा फहरा दिया है। ऐसा करने वाले वह बिहार के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। सीएम नीतीश कुमार ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
परेड की सलामी ले रहे सीएम नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंच चुके हैं। उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का संबोधन किया। इसके बाद वह खुली जीप पर सवार होकर परेड की सलामी ले रहे हैं। उनके साथ डीजीपी आरएस भट्टी भी हैं।
किसी भी हालत में राष्ट्रीय ध्वज को झुकने नहीं देंगे
विधान मंडल परिसर में विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव और विधान परिषद के सभापति ने तिरंगे को सलामी दी। सैंकड़ों लोगों के त्याग और बलिदान के फलस्वरूप हमलोग आजादी का जश्न मना रहे हैं। हर भारतीय को यह प्रण करना चाहिए कि किसी भी हालत में राष्ट्रीय ध्वज को झुकने नहीं देंगे। हमलोग विकसित भारत बनाने का संकल्प लेते हैं।