आप सरकार ने ये बनावटी संकट बनाया है दिल्ली में पानी की कमी को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

दिल्ली में जल संकट को लेकर भाजपा ने विधानसभा स्थल शहीदी पार्क से दिल्ली सचिवालय तक दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन मार्च निकाला। इस दौरान भाजपा ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा, “झुलसती हुई गर्मी में दिल्ली की जनता पानी के लिए त्राहीमाम कर रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने ये बनावटी संकट बनाया है। वो जल बोर्ड जो 2013 में 600 करोड़ के मुनाफे में था और आज 73 हजार करोड़ के घाटे में है… ये वो सरकार है जो हमेशा मुफ्त पानी का वचन देती थी और आज दिल्ली बूंद-बूंद के लिए तरस रही है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here