असम सीएम ने किया अभद्र भाषा का प्रयोग: जयंत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के बयान पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उन पर हमला करते हुए कहा है कि असम के सीएम ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया है।

जयंत चौधरी ने आगे कहा कि भाजपा नेताओं को समय-समय पर दातुन से अपना मुंह धो लेना चाहिए।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने उत्तराखंड में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को लेकर कहा कि वह देश की सेना से सबूत मांगते हैं। उन्होंने कहा कि क्या किसी ने राहुल गांधी से सबूत मांगा कि वह राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here