भाजपा सांसद जोशी ने संसद में सती प्रथा को महिमामंडित किया: विपक्ष का आरोप

लोकसभा में विपक्षी नेताओं ने आज सदन के वेल में विरोध प्रदर्शन किया और दावा किया कि भाजपा सांसद चंद्र प्रकाश जोशी ने ‘सती’ प्रथा का महिमामंडन किया है। जोरदार विरोध के बीच, अध्यक्ष ने रिकॉर्ड की जांच करने और स्थिति को नियंत्रण करने के लिए सदन को स्थगित कर दिया।  बता दें कि जोशी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से सांसद हैं।

संसद के निचले सदन में हंगामा दोपहर करीब 1:06 बजे शुरू हुआ, जब विपक्षी सांसद सत्ता पक्ष की ओर दौड़े और दावा किया कि भाजपा नेता सीपी जोशी ने सती प्रथा का समर्थन करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की है। सदन की कार्यवाही दोपहर 1:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here