कांग्रेस ने गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट से संगीता त्यागी को प्रत्याशी बनाया है। संगीता त्यागी कांग्रेस के दिवंगत नेता राजीव त्यागी की पत्नी हैं। 12 अगस्त 2020 को कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन वसुंधरा स्थित आवास पर हार्ड अटैक से हो गया था। उस समय वह एक टीवी चैनल में डिबेट का हिस्सा थे।
पति की मौत के बाद संगीता ने राजनीत में कोई रुचि नहीं दिखाई। वह डीएवी स्कूल की शिक्षिका रही हैं। संगीता त्यागी ने आज एक समाचार पत्र को बताया कि कल रात 12:00 बजे प्रियंका गांधी ने उनसे फोन पर बातचीत की और चुनाव लड़ने को कहा। उनके कहने से ही वह चुनाव लड़ने को तैयार हुई हैं। कल वह नामांकन करेंगी।