दिल्ली: निहंगों का जत्था पंजाब से कस्तूरबा नगर पंहुचा,क्षेत्र में सुरक्षा बल तैनात

पंजाब से करीब 100-150 निहंग विवेक विहार के कस्तूरबा नगर पहुंचे हैं। कल सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने ट्वीट कर घटना को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया था। जिसमें कहा गया था की सिख लड़की को कुछ हिंदू परिवारों ने मिलकर प्रताड़ित किया है और उसके साथ यह घिनौनी हरकत की है। जिसके बाद शाहदरा जिला पुलिस ने कल तीन एफआईआर दर्ज की थीं। फिलहाल पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल के अलावा लोकल पुलिस को तैनात कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने ट्वीट के जरिये पीड़िता के सुसाइड करने और घटना को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया। वहीं मोजो नाम से यू-ट्यूब चैनल चलाने वाले मदन लाल पर पीड़िता और उसके परिवार की पहचान उजागर करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। जिला पुलिस उपायुक्त का कहना है कि पुलिस जल्द ही इनसे पूछताछ करेगी। तीनों ही मामले विवेक विहार थाने में दर्ज किए गए हैं।
जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि पहला मामला ‘sukhpreet slatch’ नामक ट्विटर हैंडल के खिलाफ दर्ज किया गया। आरोपी ने अपने ट्वीट में पीड़िता के सुसाइड करने का जिक्र किया है। ट्वीट में कहा गया कि पीड़िता ने जब 14 साल के लड़के से दोस्ती नहीं की तो लड़के ने सुसाइड कर लिया, इसलिए उसके परिवार ने लड़की को निशाना बनाया, जिसके बाद उसने सुसाइड कर लिया। दूसरा मामला ‘star’ नाम से ट्विटर अकाउंट चलाने वाले शख्स के खिलाफ दर्ज किया गया है। ट्वीट में दावा किया गया है कि एक धर्म विशेष की महिला को दूसरे धर्म के लोगों ने निशाना बनाया। उसका सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद लगभग मरी हुई हालत में छोड़ दिया गया। पुलिस ने उसे अस्पताल भी भर्ती नहीं करवाया। इस ट्वीट में एक धर्म के लोगों को इस घटना के लिए जिम्मेदार बताया गया था। जांच के बाद इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here