देश की राजधानी दिल्ली के शकरपुर में बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में लड़कियों की मौत हो गई। यह हादसा देर रात शकरपुर इलाके में विकास मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि वैगनार कार में कुल सात लोग सवार थे। इस हादसे में दो लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गई। इनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, इलाज के दौरान दोनों लड़कियों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।