दिल्ली में दिल दहला देनी वाली घटना, बच्चों के इंतजार में खड़े पिता पर गाय का हमला

दक्षिणी दिल्ली के देवली इलाके में शुक्रवार एक दर्दनाक घटना घटित हुई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस हृदयविदारक वीडियो को जिसने भी देख वह दहल गया। दरअसल एक व्यक्ति अपने बच्चों का स्कूल से आने की प्रतिक्षा में खड़ा था। तभी अचानक एक गाय आती है और उस पर हमला कर देती है। जब तक व्यक्ति कुछ समझ पाता उसे गाय अपने पैरों से कुचलने लग जाती है। 

व्यक्ति को एक के बाद एक कई बार गाय अपने पैरों से कुचलती है। इस बीच वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच जाता है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि उसे बचाने के लिए कुछ लोग आगे भी आते हैं। एक शख्स गाय पर डंडे से हमला कर उसे भगाने की कोशिश करता है। गाय जैसे ही वहां से आगे बढ़ती है, एक अन्य शख्स घायल व्यक्ति को जमीन से खींचकर वहां से हटाने की कोशिश करता है। यह देखकर गाय एक बार फिर पीड़ित व्यक्ति पर हमला कर देती है। 

फिर गाय को मारकर वहां से भगाया जाता है। इस बीच आनन फानन में एक ऑटो को बुलाया जाता है और घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता है। लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा पाते हैं। घटना की जानकारी पर पुलिस अस्पताल पहुंचती है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित का नाम सुभाष है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here