नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बढ़ती गर्मी के साथ-साथ आगजनी की घटनाएं भी बढ़ रही है। इसी क्रम में गुरुवार को दिल्ली के पंडित पंत मार्ग स्थिति बीजेपी के पार्टी कार्यालय में भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट को वजह बताया जा रहा है।
बता दें, इससे पहले मंगलवार को दिल्ली के इनकम टैक्स कार्यालय में भी आग लगी थी। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। घटना में सात लोगों को सुरक्षित बचाया गया था, जिसमें पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल थी।