भाजपाइयों पर लाठीचार्ज के बाद नड्डा बोले- चार्जशीटेड व्यक्ति को बचाने में नीतीश नैतिकता भूले

भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान  पटना पुलिस के लाठीचार्ज में भाजपा नेता की मौत के बाद सिसायत गरमा गई है। भाजपा नेताओं ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला और इस घटना को लोकतंत्र की हत्या बता दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर पटना में हुए लाठीचार्ज राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा है। महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के क़िले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है।जिस व्यक्ति पर चार्जशीट हुई है, उसको बचाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता तक भूल गये हैं।

क्रूरता पुर्ण तरीके से भाजपा पदाधिकारी की हत्या कर दी गई
वहीं बिहार भाजपा के सह प्रभारी और सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि लोकतंत्र के इतिहास का काला दिन, बिहार की ठगबंधन की सरकार के कुशासन के खिलाफ बिहार भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से किये जा रहे विधानसभा मार्च पर बिहार पुलिस द्वारा क्रूरता पुर्ण तरीके से भाजपा पदाधिकारी की हत्या कर देना बताता है  कि बिहार में जंगलराज का साम्राज्य है। इस अत्याचार का जबाब बिहार की जनता देगी।

Bihar News : BJP targets Nitish, Lalu, Tejashwi after BJP leader death in Patna police lathicharge, JP Nadda

ये कौन सी महागठबंधन सरकार की लोकतांत्रिक व्यवस्था है
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि आखिर ये कौन सी महागठबंधन सरकार की लोकतांत्रिक व्यवस्था है, जिसमें भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठी तानने की अनुमति है। नीतीश बाबू आपके अंदर उपजे भय का प्रमाण है। भ्रष्टाचार और परिवारवाद के किले को बचाने के लिए अंधी, बहरी और गूंगी ठगबंधन की सरकार लाठी और गोलों के जोर पर पूरे बिहार को हांकना चाहती है। चच्चा-भतीजा की जोड़ी ये जान ले, बिहार संपूर्ण क्रांति की भूमि रही है, अंहकारी और दम्भी सरकार को देश में नहीं चलने दिया था।लाठी के दम पर बिहार नहीं चलेगा! 

Bihar News : BJP targets Nitish, Lalu, Tejashwi after BJP leader death in Patna police lathicharge, JP Nadda

आंदोलन को निर्मम तरीके से कुचलने कोशिश की गई
पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि भाजपा के आंदोलन को निर्मम तरीके से कुचलने कोशिश की गई। हमारे एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। पटना की लाठीचार्ज में उनके सिर में गंभीर चोट लगी। सुशील मोदी ने कहा कि पटना पुलिस लाठीचार्ज के बाद भी नहीं रुकी, भाजपा नेताओं को गिरफ्तार भी कर लिया। वहीं पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हम इन गिरफ्तारी से डरने वाले नहीं है। हम बिहार की बेहतरी के लिए लड़ते रहेंगे। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। हमलोग शांतिपूर्व तरीके से आगे बढ़ रहे थे इतने में पुलिसकर्मी लाठी बरसाने लगे।भाजपा के आंदोलन से बिहार सरकार डर गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here