विश्व आर्थिक मंच: 2022 की वैश्विक युवा नेताओं की सूची जारी, लिस्ट में आप नेता चड्ढा का भी नाम

विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने 2022 की युवा वैश्विक नेताओं की सूची में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा, एडलवाइस म्यूचुअल फंड की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) राधिका गुप्ता और यूक्रेन के उप-प्रधानमंत्री मिखाइलो फेडोरोव को शामिल किया है।

इस सूची में प्रोफेसर योइची ओचियाई, संगीतकार विसम जौब्रान, स्वास्थ्य पैरोकार जेसिका बेकरमैन और एनजीओ संस्थापक जोया लिट्विन भी शामिल हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की भारी जीत के बाद हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने गए चड्ढा इससे पहले दिल्ली विधानसभा के सदस्य थे।

WEF की सूची में एथलीट मानसी जोशी, इनोव8 कोवर्किंग के संस्थापक रितेश मलिक, भारतपे के CEO सुहैल समीर, शुगर कॉस्मेटिक्स की CEO विनीता सिंह और ग्लोबल हिमालयन एक्सपेडिशन के CEO जयदीप बंसल भी शामिल हैं। इस सूची में 40 वर्ष से कम उम्र के 109 लोगों को शामिल किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here