चंडीगढ़: मोहाली बॉर्डर पर किसानों ने भगवंत मान ने वार्ता के लिए बुलाया

पंजाब के किसानों ने दिल्‍ली बार्डर जैसा मोर्चा चंडीगढ़ – मोहाली बार्डर पर शुरू कर दिया है। किसान चंडीगढ़ – मोहाली बार्डर पर स्‍थायी मोर्चा लगाााकर बैठे हुए हैं। कल शुरू हुआ यह धरना बुधवार सुबह काे भी जारी है। किसान टैक्‍टर लेकर वहां पहुंचे हैं। दरअसल वे चंडीगढ़ में ट्रैक्‍टर निकालना चाहते थे। बार्डर सील होने के कारण उन्‍होंंने धरना शुरू कर दिया। किसानों के मोर्चा के कारण चंडीगढ़ और मोहाली के बीच यातायात प्रभावित हुआ है। किसानों की आज सीएम भगवंत मान के साथ वार्ता होने की उम्‍मीद है।

दूसरी ओर, मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के बयान और किसानोंं को वार्ता के लिए बुलाने पर भारतीय किसान यूनियन जगजीत सिंह डल्लेवाल ने जवाब दिया है। डल्‍लेवाल ने कहा कि भगवंत मान के बयान में किसान के बेटे की बजाए मुख्यमंत्री पद का अंह दिख रहा है। किसानों के लिए दरवाजे खुले रहने की बात तो केंद्र सरकार भी कहती थी लेकिन यह भी नहीं बताते कि मीटिंग कितने बजे और कहां करनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here