रतनपुरी में कार नाले में गिरी, 3 घायल

मुजफ्फरनगर। रतनपुरी इलाके के टोडा मार्ग पर शुक्रवार सुबह अनियंत्रित कार गंदे नाले में गिर गई। इस हादसे में कार सवार 3 व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए। आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि कार सवार व्यक्ति रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे, उसी समय कार अनियंत्रित होकर गंदे नाले में पलट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here