आगरा: कैंटर से टच हुई हाईटेंशन विद्युत लाइन, एक की मौत, एक घायल

आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े कैंटर से हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार छू गया, जिससे वाहन में करंट दौड़ गया। करंट लगने से कैंटर में सवार दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। अस्पताल ले जाते वक्त एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। 

घटना आगरा-बाह मार्ग पर फिरोजाबाद चौराहे के समीप की है। यहां सड़क किनारे कैंटर से विद्युत लाइन का तार टच हो रहा था। हालांकि उस वक्त बिजली नहीं थी। कैंटर में बैठे नाहर सिंह और अशोक इस बात से बेखर थे। बिजली आने पर वाहन में करंट दौड़ गया। नाहर सिंह और अशोक बुरी तरह झुलस गए। 

अस्पताल ले जाते वक्त नाहर सिंह ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि अशोक की हालत गंभीर है। उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि वाहन में करंट आने से उसके टायरों में भी आग लग गई थी। घटना से अफरातफरी मच गई। बिजली कटने के बाद कैंटर से दोनों को निकाला गया था। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here