उत्तर प्रदेश चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी ने युवाओं को साधने के लिए बड़ी तैयारी की है। इसके तहत समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का एलान किया गया है। छात्रसभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा यादव ने 93 पदाधिकारियों की सूची जारी की है। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पांच उपाध्यक्ष, 61 सचिव, एक प्रवक्ता, 17 सदस्य और नौ विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किए गए हैं।